छत्तीसगढ़
ओडिशा से अवैध धान तस्करी पर प्रशासन की सख्ती, 420 कट्टा धान और ट्रक जब्त
Shantanu Roy
15 Jan 2026 5:06 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और खरीदी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के स्पष्ट निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में बागबाहरा और सरायपाली विकासखंड में दो अलग-अलग मामलों में ओड़िशा से अवैध रूप से लाए गए 420 कट्टा धान और एक ट्रक वाहन को जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली विकासखंड के ग्राम कोलीहादेवरी में आज डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि ओड़िशा राज्य से कोचियों के माध्यम से अवैध रूप से धान लाकर गांव में डंप किया गया था। मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 420 कट्टा धान को जब्त कर लिया। जब्त धान को विधिवत पंचनामा तैयार कर नियमानुसार सुरक्षित किया गया है।कार्रवाई के पश्चात डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा ने ओड़िशा–छत्तीसगढ़ सीमावर्ती जांच नाका सिरपुर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सख्त की जाए, ताकि ओड़िशा से अवैध रूप से धान का परिवहन रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह एक अन्य कार्रवाई बागबाहरा विकासखंड में देर रात की गई। ओड़िशा सीमा से लगे टूहलू चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि ट्रक में भरा धान अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा ट्रक सहित धान को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त धान को कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी को सुपुर्द किया गया है, ताकि आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है। अवैध धान का परिवहन और भंडारण न केवल शासन की नीति के विरुद्ध है, बल्कि इससे वास्तविक किसानों को भी नुकसान होता है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध धान से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों, जांच नाकों और मंडियों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में जांच और कार्रवाई अभियान और तेज किया जाएगा। जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध धान कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध धान परिवहन, भंडारण और खरीदी के विरुद्ध इसी तरह कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों का हित सुरक्षित रहे।
Tagsमहासमुंद अवैध धान कार्रवाईओड़िशा से धान परिवहन420 कट्टा धान जब्तसरायपाली ब्लॉक कार्रवाईबागबाहरा ब्लॉक अवैध धानकलेक्टर विनय कुमार लंगेह निर्देशडिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मासीमावर्ती जांच नाका सिरपुरटूहलू चौकी कार्रवाईमिनी ट्रक जब्तधान भंडारण अवैधधान खरीदी निगरानीराजस्व विभाग कार्रवाईअवैध धान तस्करीछत्तीसगढ़ ओड़िशा सीमामंडी को धान सुपुर्दप्रशासन की सख्तीकिसानों के हितों की रक्षाधान उपार्जन पारदर्शितामहासमुंद ताजा खबरMahasamund illegal paddy actiontransportation of paddy from Odisha420 bags of paddy seizedSaraipali block actionBagbahara block illegal paddyCollector Vinay Kumar Langeh instructionsDeputy Collector Ashish Karmaborder check post SirpurTohlu outpost actionmini truck seizedillegal paddy storagepaddy purchase monitoringRevenue Department actionillegal paddy smugglingChhattisgarh Odisha borderpaddy handed over to the marketstrictness of the administrationprotection of farmers' interestspaddy procurement transparencyMahasamund latest newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





