छत्तीसगढ़
भतीजे की हत्या मामले में बुआ गिरफ्तार, हैरान करने वाली वजह आई सामने
Nil dhankar
11 Sept 2021 5:56 PM IST

x
demo pic
छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार जिले के सलौनी गांव में बीते दिनों हुई 4 साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक की बुआ ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते ही बुआ ने मासूम भतीजे की हत्या कर दी थी। फिलहाल मामले में खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों और उसकी बुआ के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते ही बुआ ने अपने भतीजे की हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी थी। मामले में जांच के दौरान पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी महिला ने सच कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story





