छत्तीसगढ़

वनपाल का गाली देते ऑडियो वायरल, वनरक्षक को धमकी दी

Nilmani Pal
18 April 2026 11:48 AM IST
वनपाल का गाली देते ऑडियो वायरल, वनरक्षक को धमकी दी
x
छग

बिलासपुर. वन विभाग के बिलासपुर वनमंडल में विभागीय विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक वनरक्षक ने अपने ही वरिष्ठ वनपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वनरक्षक सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है. 2026 की शाम वनपाल लोकमणी त्रिपाठी ने वनरक्षक को फोन कर कथित रूप से गाली-गलौज की और धमकी दी. बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान पहले एसडीओ के निवास से जुड़े एक मुद्दे पर विवाद शुरु हुआ, जो बाद में बढ़ता चला गया.

वनरक्षक का आरोप है कि इस दौरान वनपाल ने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें नौकरी से निकलवाने तक की धमकी दी. मामले की एक वजह हाल ही में हुई बीट जांच को भी बताया जा रहा है. वनरक्षक का कहना है कि जांच से जुड़े सभी बिंदुओं का दोष उन पर डाला जा रहा था.

जिसे लेकर दोनों के बीच पहले से ही तनाव था. इसी मुद्दे पर फोन पर हुई बातचीत के दौरान विवाद और अधिक बढ़ गया. मामले में डीएफओ नीरज कुमार ने कहा कि वनपाल के खिलाफ शिकायत मिली है. जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.


Next Story