छत्तीसगढ़

ग्राम बरबसपुर में जप्त रेत की नीलामी 25 से 27 अगस्त तक

Shantanu Roy
19 Aug 2025 7:09 PM IST
ग्राम बरबसपुर में जप्त रेत की नीलामी 25 से 27 अगस्त तक
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद द्वारा ग्राम बरबसपुर में शासकीय एवं निजी भूमि में अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया है। जप्त भंडारित रेत को निविदा के माध्यम से नीलामी किया जाएगा। नीलामी में भाग लेने हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदार अपनी बोली जिला कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद में कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक जमा कर सकते हैं। बोली की प्रारंभिक तिथि 25 अगस्त तथा अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। निविदा खोलने की कार्यवाही 27 अगस्त 2025 को सायं 5ः30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में की जाएगी। नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in व कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) महासमुंद तथा संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।
Next Story