छत्तीसगढ़
मतदाता ध्यान दें- जिले में एसआईआर शुरू, बीएलओ पहुंच रहे घर-घर
Shantanu Roy
7 Nov 2025 11:27 PM IST

x
Korea. कोरिया। जिले के बैकुंठपुर एवं सोनहत विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 04 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो गया है। जिले भर के सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित किए जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने इस एसआईआर के तहत पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2026 की तिथि को अर्हता तिथि निर्धारित किया है। नागरिकों को अपने फॉर्म भरने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। 4 नवंबर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक ये गणना प्रपत्र भरे जाएंगे।
बैकुंठपुर तथा सोनहत तहसील के विभिन्न गांवों में बीएलओ के माध्यम एसआईआर प्रपत्र वितरण कर रहे हैं, बीएलओ के द्वारा प्रपत्र भरने में मदद भी कर रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से इस एसआईआर में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं। यह विशेष पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित किया जा रहा है। नागरिक एसआईआर के लिए दो तरीकों से गणना प्रपत्र जमा कर सकते हैं। वे अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाता अपने मोबाइल फोन पर ईसीआईनेट ऐप (ECINET App) डाउनलोड करके या voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी गणना प्रपत्र भर सकते हैं।
फॉर्म भरने में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर मतदाताओं की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 उपलब्ध है। मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी से भी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। एक और सुविधा के रूप में, मतदाता ECINET मोबाइल ऐप से 'बुक ए काल विथ बीएलओ' के माध्यम से अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे तौर पर संपर्क करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिला एवं तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क एवं आईटी डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। इन डेस्क पर कार्यालयीन समय पर अधिकारी-कर्मचारी मतदाताओं की सहायता के लिए उपस्थित रहते हैं। जिले में एसआईआर के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरे जाएंगे। इसके बाद, 9 दिसंबर 2025 को मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची के मसौदे पर 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावा- आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।सुनवाई और सत्यापन करके 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक इन दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। अंत में, 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





