छत्तीसगढ़
वाहन मालिक ध्यान दें! ई-चालान नहीं पटाया है तो...जानें पूरी डिटेल
jantaserishta.com
18 Oct 2025 9:57 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को रायपुर पुलिस तुरंत ई-चालान भेज रही है। ई-चालान मैसेज और व्हाट्सएप पर आ रहा है। 7 दिनों के भीतर जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया जा रहा है। इसके बाद भी 80 दिनों तक जुर्माना नहीं भरने पर केस ऑटोमेटिक कोर्ट जा रहा है, क्योंकि 79 दिन के बाद जुर्माना कोर्ट में जमा होता है। एक साल बाद भी जुर्माना जमा नहीं करने वालों को कोर्ट से समन जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में चालान जमा करने का सिस्टम हाईटेक है। रायपुर में जुर्माने का पैसा कैश में नहीं लिया जाता है। जुर्माना ऑनलाइन, यूपीआई और कार्ड से लिया जा रहा है। लोगों को ऑनलाइन रसीद या चालान दिया जा रहा है।
ई-चालान भी ऑनलाइन होता है। यह कोर्ट और आरटीओ से लिंक है। केस को कोर्ट भेजने की जरूरत नहीं होती है। 80वें दिन केस ऑटोमेटिक कोर्ट में चला जाता है। वहाँ 60 दिनों तक जमा नहीं होने पर संबंधित थाने के कोर्ट जाता है। फिर वहाँ से केस लोक अदालत पहुँच जाता है। इसके बाद भी कोई जुर्माना जमा नहीं करता है तो कोर्ट इसमें सुनवाई करती है। वह समन जारी करती है।
80 दिनों तक जुर्माना जमा नहीं करने वालों को हाईकोर्ट से मैसेज आ रहा है। इसमें मिनिमम एक हजार रुपए का जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया जा रहा है। हाईकोर्ट का मैसेज देखकर लोग हड़बड़ा रहे हैं। लोग मैसेज देखकर डर रहे हैं कि उनका मामला हाईकोर्ट चला गया है।
कुछ लोग ट्रैफिक पुलिस के पास पहुँचे थे। पुलिस ने बताया कि यह मैसेज कोर्ट का है, लेकिन यह हाईकोर्ट का मैसेज नहीं है। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हाईकोर्ट के नाम से मैसेज आ रहा है। अगर किसी को इस तरह का मैसेज आ रहा है तो जमा न करें। पुलिस के पास जाकर संपर्क करें, क्योंकि ई-चालान और आरटीओ के चालान के नाम से लोगों को फर्जी मैसेज आ रहे हैं। इसलिए सत्यता की जाँच करने के बाद ही जुर्माना भरें।
Tagsट्रैफिक नियमरायपुररायपुर पुलिसई-चालान मैसेजई-चालानTraffic rulesRaipurRaipur Policee-challan messagee-challan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





