छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेल प्रशासन ने 3 ट्रेनों के संचालन की दी मंजूरी...देखे सूची

jantaserishta.com
22 Jun 2021 7:32 AM IST
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेल प्रशासन ने 3 ट्रेनों के संचालन की दी मंजूरी...देखे  सूची
x

फाइल फोटो 

यात्रीगण कृपया ध्यान दें!

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये बिलासपुर-इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-इतवारी दिनांक4 जुलाई से तथा गाड़ी संख्या 08258 इतवारी-बिलासपुर दिनांक 04 जुलाई से प्रतिदिन आगामी सूचना तक चलेगी |

गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी प्रतिदिन बिलासपुर से 15.50 बजे रवाना होगी तथा 22.55 बजे इतवारी पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08258 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन इतवारी से 06.15 बजे रवाना होगी तथा 13.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी |
इस स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी-02, सामान्य-04, स्लीपर-11, 04 एसी-3, 01 एसी-2 तथा 01 एसी फर्स्ट सह एसी-2 सहित कुल 23 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा |
गेवरा-इतवारी एक्सप्रेस सह पैसेन्जर स्पेशल , इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 3 जुलाई से
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये गेवरा-इतवारी एक्सप्रेस सह पैसेन्जर स्पेशल तथा इतवारी -बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08239 गेवरा-इतवारी एक्सप्रेस सह पैसेन्जर स्पेशल दिनांक 03 जुलाई से तथा गाड़ी संख्या 08240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 04 जुलाई से प्रतिदिन आगामी सूचना तक चलेगी |
गाड़ी संख्या 08239 गेवरा-इतवारी एक्सप्रेस सह पैसेन्जर स्पेशल गाड़ी प्रतिदिन गेवरा से 18.05 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 04.30 बजे इतवारी पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन इतवारी से 23.55 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 07.00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी |
इस स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी-02, सामान्य-04, स्लीपर-11, 04 एसी-3, 01 एसी-2 तथा 01 एसी फर्स्ट सह एसी-2 सहित कुल 23 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई से सप्ताह में 4 दिन
रायपुर एवं कोरबा के मध्य 08249/ 08250 रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन रायपुर से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को 08249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा 05 जुलाई, 2021 से एवं विपरीत दिशा में भी कोरबा से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार शनिवार एवं रविवार को 08250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा 06 जुलाई, 2021 से दी जा रही है । यह सुविधा आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी ।
इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार, 04 चेयरकार, 01 एसी चेयरकार एवं 06 सामान्य सहित कुल 13 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित रहेगी एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story