छत्तीसगढ़

जीवन में समय और शक्तियों के व्यर्थ से बचने के लिए अटेंशन आवश्यक

Nilmani Pal
1 May 2025 4:18 PM IST
जीवन में समय और शक्तियों के व्यर्थ से बचने के लिए अटेंशन आवश्यक
x

भिलाई। सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में मुंबई, उल्लासनगर (महाराष्ट्र) से पधारी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने गहन राजयोग साधना और परमपिता परमात्मा शिव से सर्व संबंध जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।

पुष्पा दीदी जी ने बताया कि पिता परमात्मा शिव से ही हमें आध्यात्मिक वरसे की प्राप्ति होती है। अन्य किसी से नहीं। हमारे चारों ओर देहधारी है,जिनसे हम अपेक्षाएं रखते है जो पूरी नहीं होने पर निराश मायूस हो जाते है, परमधाम स्थित सदा शिव परमात्मा से आत्मा का गहरा संबंध जोड़कर, स्वयं को उनके बच्चे के रूप में अनुभव करते हुए, समस्त जिम्मेदारियों को ट्रस्टी भाव से सौंप देना चाहिए। यही आत्मा को सदा प्रसन्न, निर्भय और शक्तिशाली बनाता है। पुष्पा दीदी जी ने कहा कि संगठन की एकता और एकमतता की शक्ति ही परमात्मा शिव को इस संसार में प्रत्यक्ष करने का माध्यम बनेगी। जब हम सभी एक संकल्प में स्थिर होते हैं, तभी दिव्य कार्यों में सफलता सुनिश्चित होती है।

जीवन में समय और शक्तियों के व्यर्थ से बचने के लिए अटेंशन आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्स पुष्पा दीदी जी के सजीव अनुभवों व प्रेरणादायी वचनों से लाभान्वित हुए।

Next Story