छत्तीसगढ़

पुलिस कैंप पर हमला करने की कोशिश नाकाम, जवानों ने आईईडी बम किया निष्क्रिय

Admin2
24 May 2021 12:53 PM IST
पुलिस कैंप पर हमला करने की कोशिश नाकाम, जवानों ने आईईडी बम किया निष्क्रिय
x

छत्तीसगढ़। नारायणपुर जिले के आमदई पुलिस कैंप के पास दो नक्सली आईईडी बरामद हुआ है. जिसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया है. आईईडी जवानों को नुकसाने पहुंचाने के लिए लगाया गया था. जवानों की सतर्कता से नक्सली साजिश नाकाम हो गया.

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली आईईडी लगाए रखा था. जिसे बीडीएस टीम ने अपनी सूझबूझ से निष्क्रिय कर दिया है. लगातार इस क्षेत्र में नक्सली अपना पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उस क्षेत्र में सुरक्षा दे रहे जवान नाकाम करते आ रहे हैं.

Next Story