छत्तीसगढ़

ज्वेलर्स दुकान में चोरी की कोशिश, इस वजह से असफल हुए बदमाश

Nil dhankar
30 May 2022 4:14 PM IST
ज्वेलर्स दुकान में चोरी की कोशिश, इस वजह से असफल हुए बदमाश
x

सांकेतिक तस्वीर 

कोरबा। जैलगांव चौक में संचालित एक ज्वेलर्स की दुकान का रात को ताला तोड़ कर दो चोर अंदर घुस गए। दुकान में रखे तिजोरी को चोरों ने पहले खोलने का प्रयास किया, पर असफल रहने पर तिजोरी ही उठा कर ले जाने की कोशिश करने लगे। काफी वजन होने की वजह से दुकान के बाहर बरामदे में ही तिजोरी छोड़ कर चोर चंपत हो गए। सुबह घटना की जानकारी सामने आने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस को आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एचटीपीपी कालोनी के प्रवेश द्वार के पास संतोष कुमार सोनी का शिवम ज्वेलर्स नामक दुकान संचालित है। शनिवार की रात को हमेशा की तरह दुकानदारी करने के बाद दुकान में ताला लगा कर संतोष घर चले गए थे। इस बीच देर रात को दो चोर दुकान को निशाना बनाया। सीसीटीवी में एक चोर का चेहरा ढंका हुआ नजर आ रहा और एक अन्य का चेहरा देखा जा सकता है। ताला तोड़ने के बाद अंदर घुसे चोर पहले इधर उधर नजर घूमाते हैं और उनकी नजर तिजौरी के पास पहुंच जाती है।

,किसी तरह उसे खोलने का प्रयास करते हैं, पर काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर दुकान में बाहर रखे चांदी के कुछ सामान समेट कर तिजौरी को अपने साथ ले जाने की योजना बना ली। काफी वजन होने के बावजूद दोनों चोर तिजौरी को किसी तरह दुकान से बाहर निकालने में तो सफल रहे, पर उसे आगे और ले जाने में उनका दम फूल गया। लिहाजा दुकान के बाहर ही तिजौरी छोड़ कर फरार हो गए।

Next Story