छत्तीसगढ़
कोरबा में लूट की कोशिश, युवक की बहादुरी से एक आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 Jun 2025 11:18 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर इलाके में शनिवार देर शाम लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो युवकों से मोबाइल और नगदी लूटने का प्रयास किया। हालांकि पीड़ितों में से एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादर निवासी दिवाकर कुमार प्रजापति और ममता (सूरजपुर) निवासी करण सिंह, जो कि दादर स्थित गल्बे कंपनी में सुपरवाइजर है, बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे मरकाम बाजार रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन के पास पहुंचे, पीछे से तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उन्हें रास्ते में रोक लिया। तीनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने पीड़ितों से पैसों की मांग की। जब दिवाकर ने मना किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और करण सिंह का मोबाइल फोन छीन लिया। इसी दौरान करण ने साहस दिखाते हुए एक युवक से भिड़ गया और उसकी बाइक की चाबी छीन ली। इससे घबराकर दो आरोपी भाग निकले, जबकि एक आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया।
पुलिस की तत्परता
पीड़ितों ने तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नवीन पटेल मौके पर पहुंचे और एक आरोपी मोहन टंडन (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। मोहन टंडन के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की बाइक के आगे नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि पीछे की नंबर प्लेट को कपड़े से ढका गया था ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने मोहन टंडन के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि वे फरार आरोपियों से संबंधित कोई जानकारी रखते हों, तो तत्काल मानिकपुर चौकी या नजदीकी थाने को सूचना दें।
Tagsकोरबा लूटपाटमानिकपुर थाना घटनाबाइक सवार बदमाशदादर मोबाइल लूटनशे में लूटपाटसाहसी युवक ने पकड़ा लुटेराकोरबा पुलिस कार्रवाईमोबाइल और नगदी लूट प्रयासआरोपी गिरफ्तारमोहन टंडन कोरबाKorba robberyManikpur police station incidentbike riding miscreantDadar mobile robberyrobbery under influence of alcoholbrave youth caught the robberKorba police actionattempt to rob mobile and cashaccused arrestedMohan Tandon Korbaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





