छत्तीसगढ़

जबरन घर में घुसकर की डकैती की कोशिश, पैसे नहीं मिले तो चलाया चाकू

Shantanu Roy
16 Feb 2023 12:01 AM IST
जबरन घर में घुसकर की डकैती की कोशिश, पैसे नहीं मिले तो चलाया चाकू
x
छग
बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के नर्मदा नगर में लुटेरों ने रात नौ बजे घुसकर मारपीट की। स्र्पये नहीं मिलने पर लुटेरों ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, बीच-बचाव करने आई उनकी नातिन को भी चाकू मार दिया। हमले में घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नर्मदा नगर में रहने वाले राधेश्याम चौकसे(74) बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे यहांं पर अपनी पत्नी सीता चौकसे(70) व नातिन विदूषी(16) के साथ रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य रायपुर में रहते हैं। बुधवार की रात नौ बजे के करीब तीनों मकान में थे। इसी बीच दो नकाबपोश उनके मकान में घुस गए। दोनों उन्हें चाकू दिखाते हुए स्र्पये और जेवर की मांग करते हुए धमकी देने लगे। स्र्पये देने से मना करने पर नकाबपोश लुटेरों ने सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी से मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।
इसे देख 16 साल की विदूषी बीच-बचाव करने लगी। लुटेरों ने उसे भी चाकू से मार दिया। इधर लूटपाट का विरोध करने पर लुटेरों के हौसले पस्त हो गए। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। हमले में लहूलुहान दादा-दादी को देखकर विदूषी घबरा गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर सिविल लाइन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, विदूषी को मामूली चोटें आई हंै। पुलिस विदूषी से घटना के संबंध में जानकारी लेकर मामले की जांच में जुटी है। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और सिविल लाइन की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी की जानकारी जुटाने लगी। इस दौरान पता चला कि आसपास कहीं पर भी सीसीटीवी नहीं लगा है। इसके बाद पुलिस नेहरू नगर रोड और मुख्य मार्ग में लगे सीसीटीवी की जानकारी जुटा रही है।
Next Story