छत्तीसगढ़

रायपुर से सटे इलाके में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, अपराध दर्ज

Admin2
4 May 2021 10:30 PM IST
रायपुर से सटे इलाके में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, अपराध दर्ज
x

DEMO PIC

बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी से लगे गोबरा नवापारा इलाके में एक व्यक्ति ने युवती के कमरे में घुसकर अनाचार की कोशिश की। घटना की रिपोर्ट गोबरा नवापारा थाने में दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नवापारा निवासी प्रार्थियां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 3 मई को पप्पू सोनी नामक व्यक्ति ने दीवार कूदकर पीड़िता के कमरे में प्रवेश कर बेईज्जत करने का प्रयास किया।

आरोपी को देखकर पीड़िता चिल्लाने लगी,जिसके बाद आरोपी भाग गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 351, 354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story