छत्तीसगढ़

स्प्राइड से हत्या करने का प्रयास, जहर मिलाकर नौजवान को पिलाया

Nil dhankar
21 July 2023 1:31 PM IST
स्प्राइड से हत्या करने का प्रयास, जहर मिलाकर नौजवान को पिलाया
x
हालत नाजुक

बिलासपुर। बिलासपुर में एक युवक को कोल्डड्रिंक्स में जहर मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। युवक को बेहोशी की हालत में पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदहवास युवक ने स्प्राइड में जहर मिलाकर पिलाने की बात कही है। जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन में रहने वाले लक्ष्मीनारायण केंवट किसान हैं। उनका बेटा दीपक केंवट (25) बीते मंगलवार की सुबह किसी के बुलाने पर घर से निकला। करीब दो घंटे के बाद लक्ष्मीनारायण ने अपने बेटे अविनाश को दीपक की जानकारी लेने कहा। तब वह आसपास उसकी तलाश कर रहा था। वहीं, लक्ष्मीनारायण भी पड़ोसी कमल के साथ बेटे की तलाश में निकल गया। अविनाश अपने छोटे भाई दीपक की तलाश में भटक रहा था। तभी उसके पास दीपक ने मोबाइल से कॉल किया और बताया कि कुदरीपारा में उसे किसी ने कोल्डड्रिंक्स में जहर मिलाकर पिला दिया है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। उसकी बात सुनकर परेशान अविनाश कुदरीपारा की तरफ गया।


Next Story