![सफाई कर्मचारी की हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार सफाई कर्मचारी की हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/10/2301444-untitled-35-copy.webp)
x
छग
जांजगीर। नगर पंचायत नवागढ़ के सफाई कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय का सफाई कर्मचारी हरिराम सहित घर वापस लौट रहा था।
इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर सदानंद घसिया वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। हरिराम के विरोध करने पर सदानंद ने अपने हाथ में रखे सरिया से उसके सिर पर जाने लेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। इधर डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी सदानंद के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है।
![Nilmani Pal Nilmani Pal](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486221-untitled-102-copy.webp)
Nilmani Pal
Next Story