छत्तीसगढ़
ऑफिस में बैठे अफसर की हत्या की कोशिश, हथियार लेकर पहुंचा था सिरफिरा
Nil dhankar
23 March 2023 1:36 PM IST

x
छग
बलौदाबाजार भाटापारा। जिला परियोजना समग्र शिक्षा बलौदाबाजार कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी एक सिरफिरे युवक से परेशान हैं. युवक अक्सर अधिकारी कर्मचारियों को नशा करने के लिए पैसे मांगता है और जान से मारने की धमकी देता है.
युवक पने पास कटार नुमा डेढ़ फुट का हथियार भी रखता है. जिससे अधिकारी कर्मचारियों को जान का खतरा सताने लगा है. मामले की लिखित सूचना अधिकारी कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली बलौदाबाजार को मंगलवार को ही दी. लेकिन बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे नशेड़ी युवक हथियार लेकर ऑफिस पहुंच गया और एक एक अधिकारी पर हमला करने की कोशिश की. मामले की सूचना एक महिला कर्मचारी ने पुलिस को मोबाइल पर दी लेकिन पुलिस के आने के पहले ही आरोपी फरार हो गया.
Next Story





