
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं पीड़ित सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए घटना के मात्र चंद घंटों के भीतर ही घटना में संलिप्त आरोपी योगेन्द्र यादव उर्फ राजू यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी योगेन्द्र यादव उर्फ राजू यादव द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर ईंट से महेश धृतलहरे के सिर पर वार कर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - योगेन्द्र यादव उर्फ राजू यादव पिता सहदेव यादव उम्र 24 साल निवासी ढ़ीमरपारा रामदरबार चौक पास कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।





