छत्तीसगढ़

मासूम से अनाचार की कोशिश, नशेड़ी गिरफ्तार

Nil dhankar
3 July 2023 9:59 AM IST
मासूम से अनाचार की कोशिश, नशेड़ी गिरफ्तार
x
छग

भिलाई। दुर्ग जिले में मासूम से अनाचार का प्रयास करने का मामले सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को अरेस्ट किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। ये मामला भिलाई-3 पुलिस थाना क्षेत्र का है।

भिलाई-3 पुलिस के अनुसार, सन्नी साहू नामक युवक ने 6 वर्षीय मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ खेत लेकर गया। जहां उसने मासूम के साथ अनाचार का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है की युवक घटना के समय नशे की हालत में था। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story