छत्तीसगढ़

रायपुर के बैंक में सेंधमारी की कोशिश, सुबह पहुंचे कर्मचारी तो उड़े होश

jantaserishta.com
8 Oct 2026 11:56 AM IST
रायपुर के बैंक में सेंधमारी की कोशिश, सुबह पहुंचे कर्मचारी तो उड़े होश
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर के चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में रात के समय सेंधमारी की कोशिश की गई है। अज्ञात आरोपी ने बैंक के ताले और शटर तोड़कर अंदर घुसा किया। उसने ब्रांच मैनेजर के केबिन, चेकबुक ड्रॉप बॉक्स, टेबल की दराज और कंप्यूटर मॉनिटर को नुकसान पहुंचाया।
कैश वॉल्ट यानी स्ट्रांग रूम का लॉक भी डैमेज मिला। बैंक प्रबंधन ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
बैंक शाखा प्रबंधक गणेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर को रोजाना का काम पूरा करने के बाद शाम करीब 7 बजे शाखा बंद कर दी गई थी। अगले दिन 6 अक्टूबर को सुबह करीब 9.30 बजे कर्मचारी दानिश खान बैंक खोलने पहुंचे। इस दौरान शाखा प्रमुख के केबिन के प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ था और शटर भी क्षतिग्रस्त मिला।
कर्मचारी ने तुरंत शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। मैनेजर मौके पर पहुंचे और बैंक परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान खिड़की का कांच टूटा मिला। आशंका है कि अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़ने के बाद खिड़की का कांच तोड़कर बैंक के अंदर प्रवेश किया।
निरीक्षण के दौरान चेकबुक ड्रॉप बॉक्स और टेबल की दराज क्षतिग्रस्त, खुली मिली। बैंक में लगे कंप्यूटर स्क्रीन और मॉनिटर को भी नुकसान पहुंचाया गया था। अज्ञात आरोपी ने कैश वॉल्ट यानी स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने की भी कोशिश की।
बैंक प्रबंधन के मुताबिक शाखा में रखी नकदी, दस्तावेज, अभिलेख और अन्य संपत्तियों का विस्तृत आकलन अभी किया जाना बाकी है। बैंक मैनेजर ने अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story