छत्तीसगढ़

एटीएम से पैसे चुराने का प्रयास, FIR दर्ज

Nil dhankar
1 Nov 2024 5:31 PM IST
एटीएम से पैसे चुराने का प्रयास, FIR दर्ज
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ में एटीएम की चोरी करने का प्रयास चोर ने किया, लेकिन एटीएम मशीन नहीं निकल पाने से उसे वैसा ही छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजापारा होमगार्ड ऑफिस के पास रहने वाला शशिकांत थवाईत 55 साल मां शारदा सर्विसेस कंपनी में काम करते हुए एटीएम मशीन का मेंटनेंस काम करता है। गुरूवार को जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी कंपनी का इंडिया 1 का एटीएम ग्राम कोड़ातराई आयुष होटल के बगल में लगा हुआ है।

गुरूवार को कोड़ातराई में रहने वाला टीकाराम साहू ने उसे सूचना दिया कि किसी अज्ञात चोर ने एटीएम मशीन को चोरी करने का प्रयास किया, पर एटीएम मशीन को निकाल नहीं पाने से मशीन को ले जा नहीं सका और उसे वहीं छोड़कर भाग गया है। जिसके बाद शशिकांत तत्काल मौके पर पहुंचा और जांच करने पर नगदी रकम सुरक्षित मिला। जिसके बाद उसने मामले की सूचना कपंनी में देते हुए जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Next Story