छत्तीसगढ़
बीएससी कोचिंग के लिए निकले छात्र से लूट की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
Nil dhankar
11 Dec 2022 8:52 AM IST

x
राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा से डिलापहरी के बीच चाकू टिकाकर रुपए की मांग करने की घटना हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक धौराभाठा में रहने वाला विकास वर्मा बीएससी कोचिंग के लिए राजनांदगांव आ रहा था। तभी दो युवकों ने उसका रास्ता रोक उसके गर्दन पर चाकू टिका दिया और उससे रुपए की मांग करने लगा। विकास के खुद के पास रुपए नहीं होने की जानकारी दी। तभी मौके पर पहुंचे राहगीर ने डॉयल 112 को सूचना दी। आरोपी मोनू यादव व जितेंद्र पाटल को गिरफ्तार कर लिया है।
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





