छत्तीसगढ़
नाबालिग बालिका का बलात्कार करने का प्रयास, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Rounak Dey
23 Jun 2022 12:00 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
कोरिया: झगराखाण्ड थाना अंतर्गत नाबालिग बालिका का बलात्कार करने की नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है और बालिका का मेडिकल कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी झगराखाण्ड निरीक्षक प्रधुम्न तिवारी ने बताया कि 8 जून 2022 को नाबालिग पीड़िता उम्र 7 वर्ष अपने माता पिता के साथ पिकनिक मनाने झगराखाण्ड के आमानाला गई थी। रात करीब 9.30 बजे आरोपी अमृतलाल अगरिया उर्फ दददू पीडिता को घर छोड़ दूंगा कहकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और आमानाला में ही मरघट के पास कब्र के उपर पीड़िता को लेटा कर बलात्कार करने का प्रयास किया।
जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो पीड़िता की मां ने 20 जून 2022 को थाना झगराखाण्ड में रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर झगराखाण्ड पुलिस ने अप.क्र. 156/2022 धारा 363, 366 (क), 376 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल ठाकुर को दी।
उनके निर्देश और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुर्रे के दिशा निर्देश पर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिये एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने चंद घंटों के भीतर प्रकरण के आरोपी अमृतलाल अगरिया उर्फ दद्द्दू पिता हीरालाल अगरिया उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं 11, दफाई नं 04, नार्थ झगराखाण्ड जिला कोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
Next Story





