छत्तीसगढ़

सामाजिक नेता की हत्या की कोशिश, फरार आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
29 Feb 2024 10:20 AM IST
सामाजिक नेता की हत्या की कोशिश, फरार आरोपी गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

राजनांदगांव। संत रविदास जयंती के अवसर पर रैली के दौरान समाज के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी अजय जगने को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

24 फरवरी को मोतीपुर में संत रविदास जयंती के अवसर पर रैली निकली थी। जहां समाज के अध्यक्ष महेश महोबे ने करण जगने को डंडा लहराकर नाचने से मना किया था। इसी रंजिश में आरोपी करण जगने ने अजय जगने के साथ मिलकर महेश पर राड और धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी करण जगने को गिरफ्तार कर लिया था,जिसके बाद अब दूसरे आरोपी अजय जगने को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Next Story