छत्तीसगढ़
बीएसयूपी कॉलोनी में हत्या की कोशिश, मामूली विवाद पर युवक को मारा चाकू
Nil dhankar
18 March 2022 5:49 PM IST

x
रायपुर
रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाने के बीएसयूपी कॉलोनी में मामूली विवाद पर चाकू मारकर जान लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। दरअसल होलिका दहन के दिन शाम को होलिका जलाने को लेकर आरोपी आकाश विश्वकर्मा और पीड़ित राहुल सिंह यादव के बीच कहासुनी हो गई जिसे वहां मौजूद लोगों के द्वारा समझा-बुझाकर शांत कर दोनो को घर भेज दिया गया था,
लेकिन आरोपी द्वारा करीब 1 घंटे बाद इस विवाद का खुन्नस निकालने के लिए राहुल सिंह यादव पर चाकू से कई वार किए जिसमें चाकू से कटकर उसके पेट दाहिनी पसली हाथ और कूल्हे में काफी चोट आई और तत्काल मेकाहारा में भर्ती कराया गया और पीड़ित द्वारा शिकायत मिलने पर तेलीबांधा पुलिस ने तत्काल मेकाहारा पहुंचकर पीड़ित के बयान के अनुसार आरोपी आकाश विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के जुर्म में आईपीसी की धारा 307 के रिपोर्ट कायम की।
Next Story





