छत्तीसगढ़

रावांभाठा में रास्ता रोककर हत्या की कोशिश, बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
9 April 2025 4:57 PM IST
रावांभाठा में रास्ता रोककर हत्या की कोशिश, बदमाश गिरफ्तार
x
छग

रायपुर। रावांभाठा में रास्ता रोककर हत्या की कोशिश करने वाला बदमाश गिरफ्तार हुआ है। वीरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा लिखित शिकायत पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07.04.2025 को प्रार्थी अपनी स्कुटी वाहन से अपने दोस्त कृष्णा भारती के साथ अपने घर जा रहा था, कि रात्रि 22.00 बजे घटना स्थल खेल मैदान के पास रावांभाठा में आरोपी विनय कोलने द्वारा प्रार्थी का रास्ता रोककर माँ-बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी एवं बीच बचाव करने पर कृष्णा भारती को चाकु से मारकर चोट पहुंचाया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी विनय कोसले के विरूद्ध अपराध क्रमांक 335/2025 धारा-296,115 (2), 126 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी विनय कोसले से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी एवं उनके दोस्त के साथ मारपीट कर चाकू से चोट पहुंचाना स्वीकार करने पर प्रकरण में आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कटिला धारदार चाकू जप्त कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्‌तार आरोपी - विनय कोसले पिता दिनेश कोसले उम्र 24 साल साकिन बुधवारी बाजार, बजरंग चौक रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।


Next Story