छत्तीसगढ़

भाजयुमो अध्यक्ष की हत्या करने की कोशिश, चाकू मारने वाले गिरफ्तार

Nil dhankar
1 July 2023 12:14 PM IST
भाजयुमो अध्यक्ष की हत्या करने की कोशिश, चाकू मारने वाले गिरफ्तार
x
छग

धमतरी। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजयुमों अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर पर हमला हुआ है। अनुराग चंद्राकर को आननफानन में रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है। तीन लोगों ने भाजयुमो अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story