छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने नेता को बनाया निशाना...

jantaserishta.com
8 Aug 2026 8:40 AM IST
छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने नेता को बनाया निशाना...
x
व्हाट्सएप अकाउंट हैक.
रायपुर: कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट ठगों ने हैक कर लिया है। हैकर उनके नाम से परिचितों और समर्थकों को मैसेज भेजकर UPI के जरिए 28 हजार रुपए भेजने की मांग कर रहा है।
साथ ही पैसे वापस करने का वादा भी किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हैकर बृहस्पति सिंह के व्हाट्सऐप नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर कह रहा है कि उसे तत्काल पैसों की जरूरत है और उसका UPI काम नहीं कर रहा है।
हैकर लोगों को भरोसा दिला रहा है कि रात 8 बजे तक पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। इसके बाद वह QR कोड भेजकर या सीधे UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कह रहा है। हैकर बातचीत की शुरुआत “Hello” और “एक हेल्प चाहिए थी” जैसे सामान्य मैसेज से करता है। सामने वाले के जवाब देने पर वह अचानक पैसों की जरूरत बताकर 28 हजार रुपए भेजने की मांग करता है।
हैकर कई लोगों को QR कोड भेजकर भुगतान करने के लिए भी कह रहा है। ऐसे मैसेज मिलने के बाद कुछ लोगों ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह से संपर्क किया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। बृहस्पति सिंह ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि किए कोई भुगतान न करें। उन्होंने कहा कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और हैकर्स उसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध मैसेज या भुगतान की मांग की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय थाने में देने की अपील की है। बता दें कि इससे पहले गरियाबंद जिले में भाजपा के कई नेताओं के व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक किए जा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story