छत्तीसगढ़

कीचड़ छिटकने पर चाकू और कुल्हाड़ी से कर दिया हमला, युवक की हालत गंभीर

Nilmani Pal
30 July 2022 10:21 AM GMT
कीचड़ छिटकने पर चाकू और कुल्हाड़ी से कर दिया हमला, युवक की हालत गंभीर
x

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। लोग मामूली बात पर एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारु हो जा रहे हैं। बिलासपुर में गाड़ी से कीचड़ छिटकने से शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र के अशोक नगर का है। पुलिस ने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। वहीं विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी से हमला किया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story