छत्तीसगढ़

शराब की बोतल से गले पर किया हमला, देर रात हत्या से सनसनी

Nil dhankar
26 Aug 2024 6:43 AM IST
शराब की बोतल से गले पर किया हमला, देर रात हत्या से सनसनी
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। पुराना बस स्टैंड के पास शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बोतल तोड़कर युवक के गले में वार कर दिया गया। इससे लहूलुहान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की रात करीब 11 बजे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारों की जानकारी जुटा रही है। bilaspur

सीएमडी कालेज के पास चंदुआभाठा में रहने वाले राहुल सिंह निजी संस्थान में काम करते थे। रविवार की रात वे अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराना बस स्टैंड की ओर गए थे। वहां पर वे अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका एक युवक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवक ने शराब की बोतल तोड़कर राहुल के गले में वार कर दिया। इससे राहुल लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गए। Murder

गले में हुए वार के कारण राहुल ने वहीं पर तड़पकर दम तोड़ दिया। इधर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची लोगों की भीड़ लग गई थी। इधर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई हत्या की जानकारी लगते ही एसपी रजनेश सिंह और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। देर रात तक हत्यारे का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।


Next Story