छत्तीसगढ़
तिवरैया चौक में लूट की नीयत से हमला, सुपरवाइजर समेत तीन लोग घायल
Shantanu Roy
18 Aug 2025 12:11 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसीवा थाना क्षेत्र के तिवरैया चौक में शनिवार देर रात लूट की नीयत से हमला और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में सौर्य इस्पात कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत युवक समेत उसके दो परिचित गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, अटल आवास कुंरा निवासी पीड़ित युवक सौर्य इस्पात किरना (थाना तिल्दा) में सुपरवाइजर है। वह रोज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ड्यूटी करता है और कंपनी की बस से आना-जाना करता है। 16 अगस्त की रात भी वह ड्यूटी खत्म कर बस से तिवरैया चौक तक पहुंचा। करीब 8:45 बजे बस से उतरकर वह घर की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल में सवार दो युवक वहां पहुंचे और रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब पीड़ित ने मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर दोनों ने हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखे मोबाइल को लूटने की कोशिश की। हालांकि पीड़ित ने धक्का देकर खुद को बचा लिया।
“तिवरैया का लक्की हूं, मुझे नहीं जानते क्या…”
हमले के बीच एक आरोपी ने अपना नाम लक्की बताया और धमकाते हुए कहा- “तुम मुझे नहीं जानते क्या, मैं तिवरैया का लक्की हूं”। इसके बाद उसने अपने साथी विमल से कहा कि अन्य लड़कों को बुलाओ। फोन कर कुछ ही देर में उनके और साथी वहां पहुंच गए। जैसे ही हमला बढ़ा, पीड़ित ने अपने परिचित सत्यम मानिकपुरी और उसके भाई आशिष मानिकपुरी को फोन कर बुलाया। दोनों मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगे।
डंडा, बेल्ट और हेलमेट से हमला
लेकिन तभी लक्की और उसके साथी और ज्यादा आक्रामक हो गए। उन्होंने डंडा, बेल्ट और हेलमेट से पीड़ित व उसके परिचितों पर हमला कर दिया। सत्यम मानिकपुरी पर पत्थर से वार कर पेट में चोट पहुंचाई गई। वहीं, आशिष मानिकपुरी के हाथ की कलाई में गंभीर चोट आई। पीड़ित को भी कंधे, कलाई और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं। घटना के दौरान तिवरैया निवासी इरफान खान भी मौके पर पहुंचा। जब उसने स्थिति को देखा और मदद की बात कही तो हमलावर लक्की, विमल और उनके साथी वहां से भाग निकले। घायल तीनों लोगों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
पीड़ित युवक ने पूरी घटना की रिपोर्ट धरसीवा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने न केवल मोबाइल लूटने का प्रयास किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। धरसीवा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित और दोनों परिचितों को मेडिकल जांच के बाद इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं।
Tagsरायपुर क्राइम न्यूजधरसीवा थानातिवरैया चौक लूट हमलासौर्य इस्पात कर्मचारीलक्की विमल गैंगमोबाइल लूट प्रयासडंडा बेल्ट से हमलासत्यम मानिकपुरी घायलछत्तीसगढ़ पुलिस कार्रवाईRaipur Crime NewsDharsiwa Police StationTivariya Chowk robbery attackSurya Steel employeeLucky Vimal Gangmobile robbery attemptattack with stick beltSatyam Manikpuri injuredChhattisgarh Police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





