छत्तीसगढ़

मवेशियों को गोशाला ले जाते ग्रामीणों पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
18 April 2022 3:38 PM GMT
मवेशियों को गोशाला ले जाते ग्रामीणों पर हमला, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

रामानुजगंज। ग्राम सेंदुर में खुले में छोड़ दिए गए मवेशियों के द्वारा फसल बर्बाद करने से परेशान एक किसान द्वारा 10-12 मवेशी को पकड़कर गोशाला ले जाने के दौरान कुछ लोगों के रास्ते में उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो ग्रामीण किसी प्रकार जान बचाकर भाग निकले। शिकायत पर रामानुजनगंज पुलिस ने धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

ग्राम पंचायत सेंदुर के त्रिदेव सिंह, चंद्रदीप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बृजेश सिंह सभी अपने खेतों में आसपास के मवेशियों के द्वारा मक्का, मूंगफली, उड़द, गेहूं की फसल चरने से परेशान थे। शनिवार की रात वे मवेशियों को पकड़कर देवगई गोशाला ला रहे थे। इसी दौरान दादर भतियाही में सतनारायण, उदयभान, श्याम गोड़ के द्वारा त्रिदेव सिंह व चंद्रदीप सिंह पर मवेशी चोरी करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज एवं जान से मारने का धमकी देते हुए लाठी डंडे से बेदम पिटाई की गई। दो लोग मारपीट के दौरान झाड़ियों में छुप गए। घटना से गंभीर रूप से घायल त्रिदेव एवं चंद्रदीप को जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story