छत्तीसगढ़
लकड़ी व्यापारी पर हमला: दो युवकों ने सड़क पर रोकर की गाली-गलौज और मारपीट
Shantanu Roy
1 Nov 2025 9:22 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के मठपुरैना इलाके में बीती रात दो बदमाशों ने एक लकड़ी व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। व्यापारी अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क में उसकी गाड़ी रोकी और गाली-गलौज करने के बाद मारपीट शुरू कर दी। हमले में व्यापारी को कान और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की है। मठपुरैना सर्विस रोड पर रहने वाले लकड़ी व्यवसायी ने बताया कि उनका नाम (पीड़ित का नाम) है और वे “खान लकड़ी टाल” नाम से दुकान चलाते हैं। वे बीए तक शिक्षित हैं और रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद अपनी मां मन्ना बी और भाई असलम खान के साथ कार में घर जा रहे थे। जब वे देवांगन पान ठेला के पास रिंग रोड पर पहुंचे।
तभी मोटरसाइकिल क्रमांक CG04CY4240 पर सवार दो युवक उनकी कार के सामने आकर अचानक रुक गए। व्यापारी के अनुसार, दोनों युवकों ने बिना किसी कारण के उन्हें गाड़ी से उतरने को कहा और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने बताया कि युवकों ने उनकी मां-बहन को लेकर अभद्र गालियां दीं और विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले हाथ-मुक्कों से मारा और बाद में ईंट उठाकर व्यापारी के सिर पर वार कर दिया। हमले से व्यापारी का दायां कान और सिर घायल हो गया। मारपीट के दौरान दोनों आरोपी एक-दूसरे को धर्मेंद्र और अर्जुन नाम से पुकार रहे थे। घटना के समय सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने शोर सुनकर दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भाग निकले। पीड़ित व्यापारी ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी विस्तार से दी और बताया कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था। उन्होंने कहा कि आसपास के कई लोग इस पूरी घटना के चश्मदीद हैं। पुलिस ने घायल व्यापारी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, मठपुरैना पुलिस ने हमलावरों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





