छत्तीसगढ़

रायपुर में व्यवसायी पर हमला, पुरानी बस्ती थाने में हुआ हंगामा

Nil dhankar
2 Sept 2024 8:42 AM IST
रायपुर में व्यवसायी पर हमला, पुरानी बस्ती थाने में हुआ हंगामा
x

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में वर्षों से चल रहे गांजे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. इलाके में लगातार बढ़ रही लूटपाट और मारपीट की घटनाओं से परेशान सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने देर रात पुरानी बस्ती थाने का घेराव कर दिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पुलिस इन अवैध गतिविधियों को संरक्षण दे रही है. Police Administration

मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं, जिससे आए दिन यहां की शांति भंग हो रही है. हाल ही में एक युवा व्यवसायी के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना ने इस गुस्से को और भड़का दिया.

हमलावरों ने न सिर्फ व्यवसायी की गाड़ी में तोड़फोड़ की,बल्कि उसकी हाथ की हड्डी भी तोड़ दी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके.

Next Story