छत्तीसगढ़
रायपुर में मासूम बच्चों पर अत्याचार, सगी मां गिरफ्तार, सौतेला पिता फरार
jantaserishta.com
17 Oct 2026 1:09 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मां बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, तरुण नगर में एक कलयुगी मां अपनी तीन बच्चों से मारपीट करती थी और उन्हें खाना तक भी नहीं देती थी। बताया जा रहा है कि सगी मां अन्नू देवी पासवान और सौतेला पिता राजा दीप बच्चों से मारपीट किया। फ़िलहाल मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं राजा फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अन्नू अपने पति राजा के साथ तरुण नगर में किराए के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि पहले पति से उसके तीन बच्चे समीर (8), लक्ष्मी (6) और रोहित (3) हैं। वहीं बीती 13 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे उसकी बेटी लक्ष्मी रोते हुए घर से बाहर आई। उसने मोहल्लेवालों को बताया कि राजा ने उसके भाई रोहित को बुरी तरह पीटा है। जिससे तीन साल के रोहित का हाथ फ्रैक्चर हो गया। चेहरे और आंख में भी गंभीर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं मां पर मासूम को सिगरेट से दागने का भी आरोप है। घायल रोहित का अस्पताल में इलाज जारी है।
जब पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तो अजू पड़ोसियों को धमकाने लगी। इसके बाद लोगों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मासूम का सौतेला बाप राजा फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





