छत्तीसगढ़
किसान के घर खाया खाना: सीएम भूपेश बघेल ने लाल भाजी, गुमी भाजी, भजिया कढ़ी और बड़ी का लिया स्वाद
Nilmani Pal
10 Oct 2022 3:33 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहसपुर लोहारा पहुंचे है. जहां उन्होंने किसान मोहन के घर कांसे की थाली में छत्तीसगढ़ का पारम्परिक भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को भोजन में दाल, चावल, लाल भाजी, गुमी भाजी, भजिया कढ़ी और बड़ी, बिजौडी परोसा गया. मुख्यमंत्री का एक झलक पाने लोगो की पारा में भीड़ उमड़ रही है.
CMO के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल के साथ कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, किसान मोहन साहू, कलेक्टर जनमेजय महोबे पारम्परिक भोजन ग्रहण कर रहे हैं।
Delete Edit

Next Story





