छत्तीसगढ़

अटल जी ने भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया : CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
25 Dec 2024 9:29 AM IST
अटल जी ने भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया : CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। छग के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, सुशासन के पथ प्रदर्शक, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी दूरदृष्टि और कुशल नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

छत्तीसगढ़ के निर्माता और विकास के मार्गदर्शक श्रद्धेय अटल जी को समूचा प्रदेश सम्मानपूर्वक स्मरण करता है। उनकी प्रेरणा से आज छत्तीसगढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनके जीवन मूल्य और आदर्श हमें समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु प्रेरित करते रहेंगे।


Next Story