छत्तीसगढ़

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ

Nilmani Pal
24 April 2025 3:50 PM IST
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ
x

महासमुंद। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले में प्रथम चरण के तहत 60 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस सुविधा को प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर ही ग्राम पंचायत के सरपंच और सर्विस प्रदाता वीएलई के माध्यम से समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है।

जिसमें जिले के प्रत्येक जनपद पंचायतों से 12-12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरेकेलकला, बावनकेरा, बोरियाझर, चौकबेड़ा, घोड़ारी, जामपाली, झलप, खट्टा, लाफिनकला, नवागांव, पाली और शेर में डिजिटल सुविधा केन्द्र की सेवा प्रारम्भ की गई है। इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाकोनी, आंवराडबरी, बागबाहराकला, बकमा, भालूचुंवा, गांजर, कसेकेरा, खमरिया, कोसमर्रा, साल्हेभाठा, सिमगांव, सिवनीकला में, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरपाली, कोकोभांठा, अमलीडीह, बम्हनी, बरेकेल, भुरकोनी, बुंदेली, चिखली, खैरखुंटा, लिलेसर, सांकरा एवं टेका में, बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेसाजापाली, बंसुला, बाराडोली, भंवरचुवा, बुटीपाली, छोटेपटनी, दुर्गापाली, कोलिहादेवरी, लोहाडीपुर, नौगड़ी, उड़ेला व उमरिया तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सल्डीह, बलोदा, बानीगिरोला, बरिहापाली, बेलमुंडी, बिरकोल, बोंदानवापाली, छुईपाली, कसलबा, केना, पैकिन एवं तोरेसिंहा में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया।

इन केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीणों को नगद आहरण, आधार सेवाएं, डिजिलॉकर, ई-गवर्नेंस सेवाएं, दस्तावेज़ प्रिंटिंग और डिजिटल साक्षरता जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह सुविधा न केवल ग्रामीणों की समय और संसाधनों की बचत करेगी बल्कि उन्हें शहरों जैसी डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। आत्मनिर्भर गाँव की दिशा में बड़ा कदम सरकार की यह योजना गांवों के विकास और आत्मनिर्भरता को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

Next Story