छत्तीसगढ़

आगजनी के समय गद्दा फैक्ट्री में काम कर रहे थे 7 मजदूर, VIDEO

Nil dhankar
29 May 2024 5:29 PM IST
आगजनी के समय गद्दा फैक्ट्री में काम कर रहे थे 7 मजदूर, VIDEO
x
2 महिलाओं की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में इस समय भीषण गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब हो गई है। साथ ही राजधानी में भीषण गर्मी की वजह से लू चल रही है। दूसरी ओर गर्मी के महीने में आग लगने की घटनाओं में भी अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी रायपुर स्थिति गोदवारा के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। आग इतना भयानक है कि दूर दूर ​तक गुबार नजर आ रहा है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र का मामला है। दरअसल, यहां एक गद्दा बनाने की फैक्ट्री है।

मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी ने बताया कि ये जो फैक्ट्री है वो थाना खमतराई के बसंत नगर में स्थित है। उन्होंने बताया कि यहां 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक फैक्ट्री में आग लगी और 5 कर्मचारियों ने यहां से भागकर अपनी जान बचाई है। वहीं अंदर दो महिलाएं फंस गई, जो आग की चपेट आ गई। हांलकि दोनों महिलाओं को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इससे पहले ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई।


Next Story