छत्तीसगढ़

बजट सत्र के शुभारंभ में राष्ट्रपति ने किया आत्मनिर्भर हो रहे छत्तीसगढ़ का उल्लेख: बृजमोहन अग्रवाल

jantaserishta.com
28 Jan 2026 8:40 PM IST
बजट सत्र के शुभारंभ में राष्ट्रपति ने किया आत्मनिर्भर हो रहे छत्तीसगढ़ का उल्लेख: बृजमोहन अग्रवाल
x
नई दिल्ली: बजट सत्र के शुभारंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में तीन बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख किया है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाषण की प्रशंसा करते हुए कहा प्रदेश व हम छत्तीसगढ़ वासियों का सौभाग्य है कि राष्ट्रपति महोदय ने विशेष रूप से अपने अभिभाषण में छत्तीसगढ़ को महत्व दिया है। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के ख़ात्मे की विशेष सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ में 2000 नक्सलियों के समर्पण का उल्लेख किया। इसके अलावा पंडुम कैफ़े,बस्तर ओलंपिक सहित स्वतंत्रता संग्राम में जनजातियों की भूमिका पर केंद्रित नवनिर्मित म्यूजियम का भी उल्लेख किया है।
बस्तर क्षेत्र में सुदूर इलाके में पहली बार बस चलने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति महोदया ने मध्य भारत में जारी निरंतर सिक्योरिटी गतिविधियों की प्रशंसा की। पूरे छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के व्यापक जनहित कार्यों का उल्लेख करने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रपति महोदय के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null