छत्तीसगढ़

गरियाबंद के सहायक शिक्षक आज करेंगे प्रदर्शन

Nilmani Pal
3 March 2023 8:29 AM IST
गरियाबंद के सहायक शिक्षक आज करेंगे प्रदर्शन
x

रायपुर। बीते दिनों से सहायक शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर क्रमिक कई दिनों से लगातार हड़ताल कर रहे हैं। बता दें प्रदेशभर के सहायक शिक्षक अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर रहे है। आज गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर सहायक शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन अलग-अलग दिन अलग-अलग जिलों में किया जा रहा है। आज प्रदेशभर के सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी है, लेकिन यह व्यवस्था लागू होने पर भी शिक्षक एलबी संवर्ग को इस मौजूदा योजना में लाभ होता नहीं दिख रहा है। जिसे लेकर सहायक शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।


Next Story