छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षक पर गिरी गाज, प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला

jantaserishta.com
24 Oct 2025 8:59 PM IST
सहायक शिक्षक पर गिरी गाज, प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला
x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: बलरामपुर जिले की प्राथमिक शाला मक्याठी में पदस्थ सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें निलंबन अवधि में विकासखंड कार्यालय कुसमी में अटैच कर दिया है। इस दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने आदेश में बताया कि ईश्वरी प्रसाद टंडन द्वारा फेसबुक पर की गई टिप्पणी देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ थी और यह छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिकारी-कर्मचारी के सोशल मीडिया उपयोग संबंधी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का भी उल्लंघन है इसलिए निलंबन कार्रवाई की गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story