छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षक पर लाठी से हमला, लौट रहा था ड्यूटी से

Nilmani Pal
8 April 2022 3:13 AM GMT
सहायक शिक्षक पर लाठी से हमला, लौट रहा था ड्यूटी से
x
छग

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने सहायक शिक्षक को रोककर हमला कर दिया। हमले में सहायक शिक्षक को चोटे आई है। उन्होंने इसकी जानकारी स्वजन को देकर घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रतनपुर के गांधी नगर में रहने वाले रविंद्र जायसवाल जूनापारा पोड़ी स्थित प्राथमिक स्कूलल में सहायक शिक्षक हैं। गुस्र्वार की सुबह वे स्कूल गए थे। छूट्टी होने के बाद वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह 11.35 बजे वे सिल्ली मोड़ के पास पहुंचे थे।

इसी बीच गांधी नगर में रहने वाला रोहित टेकवानी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। बाइक रोहित का दोस्त चला रहा था। पीछे बैठे रोहित के हाथ में डंडा था। उसने पास आकर चलते हुए बाइक से सहायक शिक्षक पर लाठी से हमला कर दिया। लाठी उनके दाहिने हाथ में लगी। इससे सहायक शिक्षक वहीं पर स्र्क गए। पल्सर सवार रोहित और उसके दोस्त आगे बढ़ गए। बाइक सवार युवक लौटकर आए। उन्होंने शिक्षक से गाली-गलौज करते हुए डंडे से फेंककर मारा। इसके बाद वे बाइक को तेजी से चलाते हुए अपने घर आए। उन्होंने घटना की जानकारी बड़े भाई अरविंद जायसवाल को दी। इसके बाद रतनपुर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story