छत्तीसगढ़

CG BREAKING: महिला को अश्लील मैसेज भेजा, सहायक शिक्षक गिरफ्तार

Nilmani Pal
4 July 2024 12:33 PM IST
CG BREAKING: महिला को अश्लील मैसेज भेजा, सहायक शिक्षक गिरफ्तार
x
छग

रायगढ़ raigarh news। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल रायगढ़ के दिशा-निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ विवेचना कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में खरसिया पुलिस Kharsia Police द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रामगोपाल करियारे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर यौन उत्पीड़न के अपराध में कल फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक 1 मई 2024 को थाना खरसिया में स्थानीय महिला द्वारा ताराचंद पटेल निवासी सक्ती के विरुद्ध मोबाइल पर अश्लील बातें कर मानसिक रूप से परेशान करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित महिला ने बताया कि शासकीय कार्य को लेकर 01 मई को सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल को कॉल की जिस पर ताराचंद पटेल अश्लील बातें करने लगा जिससे उसका कॉल काटी दी । उसके बाद से ताराचंद पटेल अश्लील मैसेज करने लगा जिससे परेशान होकर ताराचंद पटेल पर कार्यवाही करने लिखित शिकायत थाने में दी । थाना खरसिया में महिला की आवेदन पर अपराध क्रमांक 256/ 2024 धारा 509 (ख) आईपीसी के तहत ताराचंद पटेल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। raigarh

chhattisgarh आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार होकर लुकछिप रहा था । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश टीआई कुमार गौरव साहू को दिए । टीआई कुमार गौरव द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिर लगा रखे थे कि कल मुखबीर सूचना पर खरसिया पुलिस द्वारा सक्ती में दबिश देकर आरोपी ताराचंद पटेल पिता स्व. मनिराम पटेल उम्र 41 वर्ष साकिन मरकामगोढ़ी थाना व जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपित का जेल वारंट जारी होने से आरोपी जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी खरसिया, महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, आरक्षक. विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, बजमोहन नायक का विशेष योगदान रहा है।

Next Story