छत्तीसगढ़

सहायकउप निरीक्षक हुए एसआई के पद पर पदोन्नत

Nilmani Pal
17 Nov 2022 2:21 PM IST
सहायकउप निरीक्षक हुए एसआई के पद पर पदोन्नत
x

रायगढ़। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 33 सहायक उप निरीक्षक के उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत आदेश जारी किया गया है जिसमें जिला पुलिस बल रायगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक रेशम लाल साहू भी शामिल हैं।

पदोन्नत आदेश परिप्रेक्ष्य में आज पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा द्वारा पुलिस कार्यालय में स.उ.नि. रेशम लाल साहू के कंधों पर एक और स्टार लगाकर उन्हें उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति की शुभकामनाएं दिया गया । इस दौरान रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, एसपी स्टेनो अशोक देवांगन, प्रभारी मुख्य लिपिक जे.पी.चेलकर, आरक्षक प्रभात प्रधान व अन्य कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे।

Next Story