छत्तीसगढ़
सर्पदंश पीड़ित परिवार से 25 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी गिरफ्तार
Shantanu Roy
30 Oct 2025 7:23 PM IST

x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। आदिवासी बहुल बस्तर में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के तमाम प्रयासों के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला दरभा तहसील का है, जहां प्राकृतिक आपदा सहायता राशि दिलाने के नाम पर एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी हेम कुमार पानीग्राही को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, दरभा क्षेत्र के सामनाथ बघेल की पत्नी की मौत सर्पदंश से हो गई थी। शासन की योजना के तहत मृतक महिला के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई थी।
लेकिन सहायता राशि दिलाने के नाम पर तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 हेम कुमार पानीग्राही ने परिवार से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इस मांग से परेशान था, जिसके बाद उसने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसीबी ने टीम गठित कर आरोपी कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को जब पीड़ित ग्रामीण साहनु बघेल ने आरोपी को 25 हजार रुपये की पहली किस्त दी, उसी दौरान एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी अधिकारी रमेश मरकाम ने बताया कि आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को विशेष न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि दरभा तहसील और आसपास के इलाकों में लंबे समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं। सहायता राशि, जाति प्रमाण पत्र, भू-अधिकार पट्टा और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी फाइलों में कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बस्तर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि एसीबी को ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखनी चाहिए ताकि गरीब और आदिवासी परिवारों को उनके हक की सरकारी सहायता बिना भ्रष्टाचार के मिल सके।
Tagsबस्तर रिश्वतखोरीदरभा तहसील एसीबी कार्रवाईसहायक ग्रेड-3 हेम कुमार पानीग्राहीसर्पदंश सहायता राशिभ्रष्टाचारजगदलपुर समाचारएंटी करप्शन ब्यूरो छत्तीसगढ़रिश्वत मामले में गिरफ्तारीसरकारी कर्मचारी रिश्वतबस्तर समाचारBastar briberyDarbha Tehsil ACB actionAssistant Grade-3 Hem Kumar Panigrahisnake bite assistance amountcorruptionJagdalpur newsAnti Corruption Bureau Chhattisgarharrest in bribery casegovernment employee briberyBastar newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





