छत्तीसगढ़

संपत्ति सिर्फ 55 हजार, छत्तीसगढ़ के इस लोकसभा प्रत्याशी के बारे में जानिए

Nilmani Pal
31 March 2024 5:35 AM GMT
संपत्ति सिर्फ 55 हजार, छत्तीसगढ़ के इस लोकसभा प्रत्याशी के बारे में जानिए
x

रायपुर। बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी समेत 11 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। इनमें 2 करोड़पति और 8 प्रत्याशी लखपति हैं। इनमें सर्व आदि दल के कैंडिडेट शिवराम नाग की संपत्ति तो महज 55 हजार है। इन सभी प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान नॉमिनेशन फॉर्म में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

पेशे से वकील और राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के प्रत्याशी कंवल सिंह बघेल के पास सबसे ज्यादा 3 करोड़ 20 लाख की संपत्ति है। इसके अलावा कांग्रेस के कवासी लखमा दूसरे करोड़पति हैं। इनके पास 2 करोड़ 27 लाख की संपत्ति है। वहीं, लखपति प्रत्यशियों में बीजेपी के महेश कश्यप 39 लाख की प्रॉपर्टी के साथ लखपति हैं।

30 मार्च को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी बांट दिया गया है। चुनावी अखाड़े में उतरे सभी 11 प्रत्याशियों में कवासी लखमा सबसे सीनियर और उम्रदराज कैंडिडेट हैं। वे कोंटा विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार से विधायक हैं। पिछली सरकार में वे आबकारी मंत्री भी रहे हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने पहली बार उतरे हैं। वहीं बीजेपी के महेश कश्यप सरपंच रह चुके हैं। वे भी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

Next Story