छत्तीसगढ़
राज्य अलंकरण प्राप्त विभूतियों को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की शुभकामनाएं
Shantanu Roy
5 Nov 2025 8:22 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले सभी विशिष्ट विभूतियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभूतियों को राज्य सरकार द्वारा अलंकरण से सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। डॉ. रमन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश की सामूहिक गौरवगाथा का प्रतीक है।
राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले सभी विशिष्ट विभूतियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन। आप सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 5, 2025
आपकी प्रेरक उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करें, यही मेरी मंगलकामना है। pic.twitter.com/hVJ7LzZEws
उन्होंने कहा- “आप सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है। आपकी प्रेरक उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करें, यही मेरी मंगलकामना है।” विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्य अलंकरण जैसे सम्मानों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह सम्मान उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है जो अपने कार्यों से समाज, राज्य और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। डॉ. सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, लोकसेवा, खेल और संस्कृति में योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तियों को विशेष रूप से बधाई दी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा हमेशा से समृद्ध रही है, और राज्य अलंकरण प्राप्त विभूतियों ने इसे और ऊँचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष अलंकरण के माध्यम से प्रतिभाओं को सम्मानित करने की यह परंपरा प्रदेश की गौरवशाली धरोहर को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। यह न केवल उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है, बल्कि छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की दिशा में प्रेरणा का भी प्रतीक है। अंत में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वह सभी सम्मानित विभूतियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा व्यक्त करते हैं कि वे समाज सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में इसी प्रकार योगदान देते रहेंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





