छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत आज किसान स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

Nilmani Pal
22 May 2022 4:33 AM GMT
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत आज किसान स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत आज जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे, एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत दोपहर 12 बजे सारागांव से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे ग्राम बहेराडीह पहुंचेंगे एवं वहां किसान स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वे दोपहर 2 बजे ग्राम बहेरा डीह से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे सारा गांव पहुंचेंगे। सायं 4 बजे सारा गांव से प्रस्थान कर सायं 5 बजे बाराद्वार पहुंचेंगे एवं वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 5.30 बजे बाराद्वार से प्रस्थान कर सायं 6 बजे सक्ती पहुंचेंगे एवं वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सायं 7.30 बजे सक्ती से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story