छत्तीसगढ़

महिला सरपंच और उनके बेटे के साथ मारपीट

Nilmani Pal
13 Jan 2022 4:48 PM IST
महिला सरपंच और उनके बेटे के साथ मारपीट
x
रायपुर से बड़ी खबर

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में महिला सरपंच और उनके बेटे के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने खरोरा थाने में की है. शिकायत में पीड़ित ने बताया कि ग्राम परसवानी का मनोज कुमार पारधी आया था उसके साथ मै बैठा था उसी दौरान अचानक वह बोलने लगा की तुम मजिठा पंचायत मे जाकर मेरे खिलाफ चुनाव प्राचार किये हो उसका मेरे पास विडियो है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की घमकी दी. और हाथ मुक्का से मारपीट करते लगे.

जिसे देखकर मां रजन पारधी आकर छुडाने लगी तो राकेश पारधी एवं देवेंनद्र पारधी मनोज पारधी का साथ देते हुए उसे भी धक्का मुक्की किया। जिससे महिला सरपंच और उनके बेटे को चोट लगी है. शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.


Next Story