छत्तीसगढ़

एयरपोर्ट पार्किंग स्टॉफ के साथ मारपीट, देखें वीडियो

jantaserishta.com
30 March 2024 9:46 PM IST
एयरपोर्ट पार्किंग स्टॉफ के साथ मारपीट, देखें वीडियो
x
रायपुर

रायपुर: रायपुर एयरपोर्ट पार्किंग स्टॉफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. दो कार में सवार 7-8 लड़को ने बूम उखाड़ कर मारा। आपको बता दे या घटना 4 दिन पुरानी है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार। माना थाने में मामला दर्ज। कुछ युवकों ने पार्किंग का पैसा देने से बचने के लिए मंत्री की धौस दिखाई। फिर पार्किंग के एग्जिट गेट में लगे बूम को उखाड़ कर स्टाफ की बेदम पिटाई कर दी। इस वारदात में पार्किंग में मौजूद कैशियर बुरी तरह घायल हो गया।

इस पूरी घटना का अब CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी मारपीट करते साफ नजर आ रहे है। इस मामले में माना पुलिस ने पार्किंग कैशियर की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में 4 दिनों बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही कर पाई है।

ये पूरा मामला माना थाना इलाके का है। 26 मार्च की रात स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट में भिलाई नंबर की 2 कार में सवार करीब 7-8 युवक पहुंचे। रात 9 बजे के करीब वो एग्जिट गेट से निकल रहे थे तो पार्किंग स्टाफ ने उनसे पैसे मांगे। तो युवकों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक, लड़कों की कारों का एंट्री और एग्जिट के बीच का टाइमिंग छूट स्कीम से ज्यादा हो चुका था। जिस वजह से स्टाफ उनसे रुपये की मांग रहा था। इससे वे भड़क गए। फिर गुस्से में किसी मंत्री की धौस दिखाने लगे। वे सभी कार से उतर गए और गाली गलौज करने लगे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story